प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: नामचीन गजल गायक पंकज उधास, जगजीत सिंह, मेहदी हसन और उस्ताद गुलाम अली की याद में रविवार को 'वो आवाजें जो खामोश नहीं होतीं' संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। झूंसी व्यापार मंडल और श्रीशुद्ध (मिले नहीं... कुटे मसाले) की ओर से आयोजित कार्यक्रम शाम 6:30 बजे रॉयल विलास रिजॉर्ट एंड क्लब, त्रिवेणीपुरम नेचरविला, इंडियन ऑयल गोदाम के पास झूंसी में होगा। इस मौके पर गायक भूपेंद्र शुक्ल, मौली श्री, उस्ताद अलीम खान, राकेश आर्या, दुर्गेश, सुरेंद्र शर्मा, अजय बनर्जी गजल प्रस्तुति करेंगे। संरक्षक निशीथ वर्मा के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के जरिए ही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...