Prayagraj News: गजल-गीत और लोकनृत्य पर झूमे श्रोता
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के शिल्प हाट में चल रहे दीपावली मेले के अंतर्गत छठवें दिन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। गजल गायक भूपेंद्र शुक्ल ने 'आपके दिल में क्या है बता दीजिए', 'मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो', 'इतना जोर से नाची आज' व 'न समझो कि हम पी गए पीते-पीते' जैसी गजलों की प्रस्तुति से समा बांधा तो डॉ. आकांक्षा पाल की 'यह प्रयाग की धरती इसकी बात निराली', 'लहर-लहर में गंगा मइया गाए रे' व 'यह विनती रघुबीर गुसाई' भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। हरियाणा से आए हरेंद्र पलवल ने दमदार नगाड़ा वादन से दर्शकों में जोश भर दिया तो राजमणि तिवारी की दुलदुल घोड़ी की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- Prayagraj Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.