प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ 2025 से पहले 175 करोड़ रुपये खर्च कर प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट का विस्तार किया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए नया टर्मिनल भवन, पार्किंग, प्रतीक्षालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की गईं। पार्किंग स्थल के बीच में यात्रियों के लिए एक सार्वजनिक शौचालय भी बनाया गया, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। लेकिन एयरपोर्ट के एयर साइड में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए आज तक अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

महिला कर्मचारियों की समस्याएँ एयर साइड क्षेत्र में विभिन्न विमानन कंपनियों और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के कर्मचारी विमान के आगमन और प्रस्थान के दौरान लगेज हैंडलिंग, विमान की सफाई, पावर बैकअप, ग्राउंड सपोर्ट और अन्य तकनीकी कार्य करते हैं। यहां पुरुष कर्...