प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि पांच प्रतिष्ठानों को कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, अत्यधिक गंदगी मिलने पर सिविल लाइंस स्थित सरदारजी रेस्टोरेंट का खाद्य कारोबार सुधार होने तक बंद कराया गया। यहां से पनीर के नमूने संग्रहीत किए गए। खाद्य टीम ने जार्ज टाउन स्थित बिग बास्केट डिलीवरी प्वाइंट का निरीक्षण कर शरबत का नमूना लिया। यहां करीब 25 किलो खराब आलू मिला, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Etah News: श्रीराधे रेस्टोरेंट के किचिन में मिली चूहे बीट-पेशाबयुक्त आटा-मैंदा, गंदगी का अंबार प्रतिष्ठान में एक्सपाय...