Prayagraj News: गंदगी और खामियों पर अहमद चिकन टिक्का बंद कराया
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मिलावट के खिलाफ आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की मुहिम पर प्रशासन और सख्त हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार रात सिविल लाइंस के एमजी मार्ग स्थित अहमद चिकन टिक्का प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने संचालन बंद करा दिया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. दीनानाथ के निर्देश पर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के मालिक गुलरेज अहमद ने खाद्य पंजीकरण प्रस्तुत किया। जांच में सामने आया कि प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं बने थे। खाद्य पंजीकरण भी कारोबार की निर्धारित श्रेणी के अनुरूप नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मिलावट के खतरे से बचाएगी थोड़ी सतर्कता और जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.