प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति की ओर से मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज, चाका में क्विज आयोजित की गई। इसमें वैष्णवी भारतीय ने प्रथम, सृष्टि शुक्ला ने द्वितीय, पिहू मिश्रा ने तृतीय और प्रतीक कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता तिवारी ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्पीयरहेड लीडर निर्मल कांत पांडेय की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने तथा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने स्वयं स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...