Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 42-42 सेमी घटा
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर तीन दिन से लगातार घट रहा है। गंगा का बढ़ा पानी बड़े हनुमानजी मंदिर से दूर जा चुका है। जलस्तर घटने से गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों ने राहत की सांस ली है। गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.69 मीटर रहा, जिसमें 42 सेंटीमीटर की कमी आई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 79.28 मीटर दर्ज किया गया, जो 39 सेंटीमीटर घटा है। यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 79.74 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 42 सेंटीमीटर घटा है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.