Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर घटने से कछारी इलाकों को राहत
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से प्रयागराज के कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा लगभग समाप्त हो रहा है। गुरुवार को गंगा-यमुना के जलस्तर में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई। नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 63 सेमी घटा। वहीं गंगा के फाफामऊ केंद्र पर जलस्तर आठ सेमी कम हुआ। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80 सेमी की कमी दर्ज की गई। इसी तरह एसटीपी बक्शी बांध पर भी गंगा का जलस्तर 56 सेमी कम हुआ। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट से कछारी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, छतनाग-नैनी में घटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.