Prayagraj News: गंगा में डूबने से 92 वर्षीय वृद्धा लापता, खोजबीन जारी
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कला गांव में शनिवार सुबह गंगा में जल भरने गई एक 92 वर्षीय वृद्धा पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम तक खोजबीन कराई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उनका कुछ पता नहीं चल सका।लीलापुर कला गांव निवासी 92 वर्षीया रामसखी पत्नी स्व. हुब नारायण मिश्र शनिवार सुबह गांव के पास स्थित गंगा घाट पर जल भरने गई थीं। बताया गया कि गंगा में उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं और पानी के तेज बहाव में बह गईं।वृद्धा के काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में घाट पर पहुंचे। वहां तर्पण कर रहे लोगों से परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सरायइनायत पुलिस स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.