Prayagraj News: गंगा किनारे अवैध प्लाटिंग पर चला पीडीए का बुलडोजर
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। विष्णापुरी में गंगा किनारे धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंग पर बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुधवार बुलडोजर चला। जोनल अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्लॉटों में कराए जा रहे बाउंड्रीवॉल समेत कई अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। पीडीए का दस्ता पहुंचते ही निर्माण में जुटे मजदूर मौके से खिसक गए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने मौके पर छह बीघे में हो रहे सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तीन गांवों में पांच एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.