प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा उत्सव के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी के नेतृत्व में यमुना नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने सहयोगियों और क्षेत्रीय लोगों के साथ घाटों की सफाई कर नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान में शामिल सभी पदाधिकारियों ने नदियों के जल को स्वच्छ रखने और घाटों को सिंगल यूज पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आम लोगों को भी स्वच्छता और नदी संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनामिका चौधरी ने कहा कि कार्तिक माह में यमुना नदी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह भी पढ़ें- Meerut News: हस्तिनापुर के द्रौपदी घाट पर आज मनाया जाएगा 'गंगा उत्सव', शाम को होगी भव्य गंगा आरती उन्होंने ...