Prayagraj News: खोदाई में तोड़ दिया पाइप, 500 परिवार पानी को तरसे
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: ककराहा घाट स्थित श्मशान घाट के पास सीवेज पंपिंग स्टेशन का पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से खोदाई के दौराान पानी का पाइप टूट गया। इसकी वजह से ककरहाघाट और बरगद घाट के कम से कम चार सौ परिवारों को मंगलवार सुबह पानी नहीं मिल सका। पार्षद साहिल अरोरा ने बताया कि ककराहा घाट ट्यूबवेल से जुड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप हुई। रात में पाइपलाइन टूटने के बावजूद सुबह समय से मरम्मत शुरू नहीं कराई गई। खुसरोबाग की लाइन चालू होने का हवाला देकर मरम्मत में देरी किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। दोपहर 12:30 बजे टूटे पाइप की मरम्मत होने के बाद शाम को जलापूर्ति बहाल हुई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बम्बई गांव तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, 375 घरों के लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.