प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय के खेल मैदान में आठवीं कक्षा के छात्र का सहपाठी से विवाद हो गया। आरोप है कि सहपाठी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सक ने हाथ में रॉड डालने की सलाह दी है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया बैरहना निवासी प्रेम प्रकाश उपाध्याय का बेटा प्रत्यूष उपाध्याय सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। तहरीर के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब दस बजे प्रत्यूष स्कूल के खेल मैदान में था। इसी दौरान उसी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र उससे झगड़ने लगा। आरोप है कि आरोपी छात्र ने प्रत्यूष को जानबूझकर धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। हादसे म...