प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौटी गांव में एक अधेड़ को कुछ लोगों ने खेत में भैंस जाने पर पिटाई की। मामले में पीड़ित ने महिला समेत चार के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।सोनौटी गांव निवासी लालदीप यादव ने बताया की भैंस पड़ोस के दुखीराम के खेत में चली गई। इससे दुखीराम अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दुखीराम ने अपने परिजनों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने दुखी राम, रेनू, अखिलेश, सुद्दन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...