Prayagraj News: खेत-खलिहान से संपर्क मार्ग तक बनेगी पक्की सड़क
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रयागराज में खेत-खलिहान से लेकर संपर्क मार्ग तक पक्की सड़क बनाए जाने के एक और प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। पीडब्ल्यूडी की ओर से हंडिया, प्रतापपुर व सोरांव विधानसभा के अंतर्गत भेजे गए प्रस्ताव के 8.58 करोड़ रुपये को वित्तीय स्वीकृति दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी से 2.57 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार की ओर से हंडिया विधानसभा में कुल चार मार्ग का निर्माण करना है। इसमें जराही संपर्क मार्ग से पूरे गड़ेरिया (नहर की पटरी) प्यारे लाल के खेत तक दो किमी का पक्की सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 53.66 लाख रुपये की किस्त जारी की गई है। अहिवी संपर्क मार्ग से विक्रमजीत सिंह इंटर कॉलेज जराही से होते हुए हरिजन बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.