Prayagraj News: खुसरोबाग के बाहर से बाइक चोरी
प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थानाक्षेत्र के बीठलपुर गांव निवासी आनंद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वह अपने भाई अभिषेक श्रीवास्तव की बाइक से खुसरोबाग आए थे। पश्चिमी गेट के अंदर बाइक खड़ी कर परिसर में घूमने चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। आनंद ने बताया कि बाइक की डिग्गी में उनका मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी और छह हजार रुपये थे। खुल्दाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाइक चोरी, डिग्गी में था मोबाइल, अंगूठी व नकद रुपया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.