Prayagraj News: खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में बीम गिरी, एक की मौत
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन भवन की बीम गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बीम टूटकर पुराने भवन के टीनशेड पर गिरी, जिसकी चपेट में आकर एक फरियादी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीम गिरने के दौरान मोहम्मद खुर्शीद निवासी जेके आशियाना, करेली पुराने भवन के अंदर मौजूद थे। वह नगर निगम कार्यालय में खसरा संबंधी काम के लिए आए थे। बीम सीधे उनके ऊपर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल फरियादी को तुरंत काल्विन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के उपरांत खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। खुल्दाबाद जोनल कार्यालय में खसरा, दाखिल-खारिज समेत हाउस टैक्स और वाटर टैक्स से जुड़े काम होते हैं। बीम गिरने से जोनल कार्यालय के कुछ कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.