Prayagraj News: खुलासा : बेली अस्पताल में मारपीट से हुई थी मरीज की मौत, दो गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: बेली अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय मरीज मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कैंट पुलिस की जांच में पता चला कि मनोज की अस्पताल के वार्ड ब्वॉय इरफान और उसके साथी जितेंद्र कुमार द्वारा बेरहमी से पिटाई की वजह से मौत हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। कीडगंज के मनोज कुमार को परिजनों ने चार जुलाई को बेली अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच जुलाई की देर रात मनोज संदिग्ध हालात में वार्ड से लापता हो गया और छह जुलाई की सुबह अस्पताल गेट पर मृत मिला था। मृतक की पत्नी रिंकी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की, तो मामले का खुलासा हुआ।
मौत के कारण पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से बीमार मनोज पांच जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.