प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। किशोर संप्रेक्षण गृह से जाने वाली रिपोर्ट पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है। यह रिपोर्ट उस समय आई है जब संप्रेक्षण गृह में मारपीट का मामला सामने आया। पिछले महीने हुई मारपीट की शिकायत पर जब डीएम ने जांच कराई थी तो चार सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह पाया था कि वहां पर मारपीट के मामले सामान्य बात हैं। साथ ही यह भी पाया कि स्टाफ और अधीक्षक ने समय पर किशोरों को रोका नहीं था। जिसके आधार पर बाद में अधीक्षक की शह पर मारपीट के मामले में दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- अराजक किशोरों से गिर रहा है प्रशिक्षकों का मनोबल प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब सहायक अधीक्षक की ओर से वहां के किशोरों को अराजक बताते हुए रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है तो इस पर भी सवाल है कि कहीं खुद की गर्दन बचाने ...