Prayagraj News: खुद की जमीन बेचकर ग्राम सभा की भूमि पर करा दिया कब्जा, छह पर एफआईआर
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: खुद की पुश्तैनी जमीन बेचकर उसके बगल स्थित सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कराने के आरोप में राजस्व विभाग ने शिकंजा कस दिया है। लेखपाल सुशील शुक्ल की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने छह नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहसील सदर के लेखपाल सुशील शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजस्व ग्राम उमरपुर नीवा उपरहार में सहखातेदारों ने स्थानीय अराजकतत्वों के साथ साठगांठ की। आरोपियों ने अपनी जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर पास स्थित सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा दे दिया और वहां निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर धूमनगंज पुलिस ने उमरपुर नीवा निवासी लवकुश यादव, महेंद्र यादव, दीपक यादव, प्रहलाद यादव, श्याम बाबू और रघुनाथ यादव के साथ चार-पांच अज्ञात लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.