Prayagraj News: खुदी सड़क ठीक कराएं, नहीं तो आंदोलन करेंगे
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सोहबतियाबाग में जल निकासी के लिए खोदी गई सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। नागरिकों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सड़क को जल्द दुरुस्त कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था के लिए सड़क खोद दी गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया। इससे रास्ते से आवागमन बाधित हो रहा है। राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने नगर आयुक्त से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क को पूर्व की स्थिति में लाने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय तक सड़क खुदी रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.