Prayagraj News: खिलौने की कीमत को लेकर कहासुनी, किशोर को दुकानदार ने पीटा
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सिविल लाइंस में एक खिलौने की दुकान पर एक किशोर को खिलौने की कीमत को लेकर बहस करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार पीयूष अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल ने किशोर की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने तक की धमकी दी। किसी तरह किशोर अपने घर लौटा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 16 वर्षीय किशोर के पिता नसरुद्दीन निवासी गुलाबवाड़ी खुल्दाबाद ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.