Prayagraj News: खालसा गांव में फूटा गुस्सा, आरोपी के घर तोड़फोड़
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: बहरिया के खालसा गांव में गुरुवार को जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी रही। करंट से चाचा-भतीजे की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की गई। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को आरोपी के मकान के दरवाजे के बाहर रखकर प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने समझाते हुए स्थिति संभाली और दोनों शव का दाह संस्कार कराया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और पांच बीघा जमीन देने की मांग की। इधर, पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खालसा गांव के 30 वर्षीय कमलेश और उसके भतीजे 14 वर्षीय अर्पित उर्फ प्रिंस बुधवार की दोपहर अपने खेत में धान की रोपाई करने जा रहे थे। बगल में खेत में नागेंद्र बहादुर सिंह ने मक्का की रखवाली के लिए तार में बिजली का करंट प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.