Prayagraj News: खरीदारी करने जा रहे दो दोस्तों को पीटा
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। दीपावली की खरीदारी करने जा रहे दो दोस्तों के साथ बालसन चौराहे पर मारपीट की गई। मामले में अजय सिंह निवासी इस्माइलगंज थाना थरवई ने जार्जटाउन थाने में चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि दो नवंबर को वह अपने मित्र अवनीश सिंह के साथ चौक जा रहा था, तभी मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, उत्कर्ष सिंह और अमन सिंह ने रोककर गालीगलौज और मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.