प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दीवाली के पहले ही बदलते मौसम का असर शहर की हवा पर दिखाई दे रहा है। धनतेरस के दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 133 रिकार्ड किया गया। अच्छी बात यह है कि जिला अभी यलो जोन में है। यानी शहर की हवा अभी उतनी भी खराब नहीं है, लेकिन दीपावली के बाद इसमें एक्यूआई बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि दो से तीन दिन होने वाली आतिशबाजी का असर भी शहर की हवा पर पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में वायु प्रदूषण की जांच के लिए तीन जगह पर उपकरण लगाए हैं। यह भी पढ़ें- मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 4 दिन चरम पर रहेगा प्रदूषण, दिवाली के बाद और बिगड़ सकते हैं हालात इसमें नगर निगम, एमएनएनआईटी और झूंसी क्षेत्र शामिल है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नगर निगम स्टेशन से शाम पांच बजे जारी आंकड़ों ...