प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय खटिक समाज की ओर से रविवार को प्रयाग संगीत समिति में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 11 जोड़ों ने विधिविधान से सात फेरे लिए। अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर 'कामू', मुख्य सलाहकार डॉ. संत लाल सोनकर, जिला महासचिव दिलीप सोनकर और पदाधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।विवाह से पूर्व पत्थर गिरजाघर से गाजे-बाजे के साथ बारात प्रयाग संगीत समिति पहुंची। दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर उत्साह से पहुंचे। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बारातियों का अक्षत, चंदन तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने मंडप में मंगलगीत गाए और वर-वधू को आशीष प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे पदाधिकारियों ने वर-वधू क...