Prayagraj News: खंडहरनुमा गोदाम में मिली डेढ़ करोड़ की नशीली दवाएं
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याणी देवी मोहल्ले में पुलिस ने मंगलवार को एक खंडहरनुमा मकान के कमरे में छापेमारी कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद कीं। बरामद दवाओं में बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट शामिल है। मकान मालिक के मुताबिक कमरा गुजराती मोहल्ला निवासी अरुणी सहगल ने चार हजार रुपये मासिक किराए पर लिया था। पुलिस अरुणी सहगल और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है。
छापेमारी की जानकारी डीसीपी नगर सागर जैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर अतरसुइया पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कल्याणी देवी मोहल्ले में नाले के पास स्थित मकान पर छापा मारा। कमरे से ओनेरेक्स की 11,037 शीशी कोडीनयुक्त कफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.