Prayagraj News: क्षेत्र पंचायतों के कामकाज की बीडीओ-एडीओ करेंगे निगरानी
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: जिले की क्षेत्र पंचायतों के नियामक कार्यों और पंचायतीराज विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को शासनादेश में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। डीएम ने कहा है कि क्षेत्र पंचायत स्तर पर खंड विकास अधिकारी-मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अधीन और उनके नियंत्रण में एडीओ पंचायत क्षेत्र पंचायत के सभी नियामक कार्यों का संचालन करेंगे। साथ ही पंचायतीराज विभाग की ओर से वित्त पोषित योजनाओं का अनुश्रवण एवं निरीक्षण भी करेंगे। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को क्षेत्र पंचायतों के नियामक कार्यों और पंचायतीराज विभाग से वित्त पोषित योजनाओं के अनुश्रवण व निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.