Prayagraj News: क्विज में प्रदीप और वाद-विवाद में कोणार्क ने मारी बाजी
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विमानपत्तन निदेशक नवनीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुई क्विज में प्रदीप कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोणार्क शर्मा प्रथम रहे। 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित सप्ताह के दौरान बच्चों की पेंटिंग, सतर्कता क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इस वर्ष की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रही। निदेशक ने कर्मचारियों को व्यक्तिगत और कार्यालयीन जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक का मंचन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.