Prayagraj News: क्वांटम डॉट्स से बेहतर होगी चिकित्सकीय जांच, सटीक बनेंगे सेंसर
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाज और चिकित्सकीय जांच में इस्तेमाल होने वाले सेंसर को अधिक सटीक बनाने की दिशा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण काम किया है। भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. टीपी यादव समेत शोधकर्ताओं ने जिंक ऑक्साइड के बेहद छोटे क्वांटम डॉट्स तैयार करने की सरल विधि विकसित की है। महज दो से छह नैनोमीटर आकार के ये कण करीब 400 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य पर तेज बैंगनी रोशनी छोड़ते हैं। इस विशेषता के कारण भविष्य में इनका इस्तेमाल चिकित्सकीय जांच, रासायनिक सेंसर और जैविक इमेजिंग में किया जा सकता है। यह शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका सेरामिक्स इंटरनेशनल में प्रकाशित हुआ है। शोध पत्र का शीर्षक 'जिंक ऑक्साइड क्वांटम डॉट्स का सरल निर्माण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.