Prayagraj News: क्रिकेट के बाद अब स्टेडियम से हॉकी की भी विदाई
प्रयागराज, नवम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद क्रिकेट बंद हुआ था। अब स्टेडियम से हॉकी की भी विदाई हो गई। यह जानकारी प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दी, जो खुद कई साल भारतीय हॉकी टीम से खेल चुके हैं। खेल निदेशालय ने चालू वित्तीय वर्ष में स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षक की तैनाती नहीं की। प्रशिक्षक के अभाव में हॉकी खिलाड़ियों ने भी स्टेडियम से मुंह फेर लिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मस्थली में प्रशिक्षक की तैनाती को लेकर अब तक क्रीड़ा अधिकारी मांग भेजे जाने की बात कहकर खिलाड़ियों को उम्मीद बंधाते रहे, लेकिन खेल निदेशक ने इस पर स्थिति साफ कर दी है।मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह के बाद आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में खेल निदेशक ने कहा कि स्टेडियम में अब हॉकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.