प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: टैगोर पब्लिक स्कूल मैदान पर चल रही माइलस्टोन क्रिकेट प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में टीपीएस, गंगा गुरुकुलम और बाल भारती स्कूल ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना ने किया। क्रीड़ाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि उद्घाटन मैच में टीपीएस ने सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को 10 विकेट से हराया। सिद्धार्थ मिश्रा ने नाबाद 12 और सक्षम जैन ने 11 रन बनाए।दूसरे मुकाबले में गंगा गुरुकुलम ने सेमस्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से शिकस्त दी। प्रथम ने तीन विकेट लिए। बाल भारती ने डीपी पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराया। डीपी की टीम 12 रन पर ढेर हो गई। प्रांजल यादव ने तीन विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...