Prayagraj News: क्राइम सीन की जांच कर छात्रों ने खोजे हत्या के सुराग
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज और विधि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न सेमेस्टर की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हत्या का काल्पनिक घटनास्थल तैयार किया गया, जिसकी जांच कर छात्रों को निष्कर्ष निकालना था। कार्यक्रम में विधि विभाग के समन्वयक डॉ. लवलेश सिंह ने कहा कि अपराध की सच्चाई जानने में अन्वेषण पहली सीढ़ी है। मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य अधिवक्ता विकास गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को कानून का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। जानवी मिश्रा की टीम विजेता और सानिया श्रीवास्तव की टीम उपविजेता रही। अमन कुमार को उत्कृष्ट पूछताछकर्ता चुना गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.