Prayagraj News: कौशाम्बी में एससी लाभार्थियों का मत्स्य पालन प्रशिक्षण शुरू
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: कौशाम्बी के हरैपुर में आईसीएआर केंद्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई) के क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज की ओर से अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 17 से 19 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण में 20 चयनित लाभार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मत्स्य विभाग के उप निदेशक विजय पाल ने किसानों को सरकारी योजनाओं और सहायता की जानकारी दी। केंद्राध्यक्ष डॉ. बीआर चव्हाण ने प्रशिक्षण को ग्रामीणों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। प्रगतिशील मत्स्य पालक रामप्रकाश ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम वैज्ञानिक डॉ. वीआर ठाकुर और डॉ. एम आलम की देखरेख में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.