Prayagraj News: कौशाम्बी का युवक प्रयागराज जंक्शन पर करता था चोरी
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कौशाम्बी का एक युवक प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करता था। जीआरपी प्रयागराज ने जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक के पास से चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि कौशाम्बी निवासी राहुल द्विवेदी को पकड़ा गया था। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि एक यात्री का 2025 में मोबाइल चोरी हुआ था। जीआरपी मुकदमा दर्ज करके उसकी तफ्तीश कर रही थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.