प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। धूमनगंज के नीवां उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर पर कौवा बैठने से फॉल्ट हो गया। इससे फीडर ट्रिप कर गया और आपूर्ति बाधित हुई। बुधवार सुबह बिजलीकर्मी पहुंचे तो वहां कौवा मरा हुआ पड़ा था। फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। वहीं अटाला सेकेंड फीडर पर बंच केबल बदलने के कारण दोपहर से शाम तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। ककरहा घाट में ट्रांसफॉर्मर के पास आग लगने और पेड़ की डाल गिरने से वाटर वर्क्स के दो फीडर ट्रिप हो गए। इससे संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजलीकर्मियों को फॉल्ट ठीक कर दोनों फीडर चालू करने में करीब डेढ़ घंटे लगे। उधर, अल्लापुर में सोमवार शाम एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। इससे बिजली आपूर्ति...