Prayagraj News: कौवा-कबूतर की लड़ाई से ट्रिप हुई बिजली
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर पर पक्षियों की लड़ाई भी शहर में बिजली गुल होने की वजह बन रही है। रविवार सुबह साउथ मलाका फीडर पर कौवों की लड़ाई के दौरान बिजली ट्रिप हो गई। फॉल्ट की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को मौके पर मरा हुआ कौवा मिला। इसके बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे पहले अंजता फीडर पर भी दो कबूतरों की लड़ाई के कारण बिजली ट्रिप हो चुकी है। रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग कारणों से प्रभावित रही। धूमनगंज में 33 केवी की सप्लाई बंद होने से शाम को बिजली गुल रही। दोपहर तीन बजे तेज बारिश के कारण कल्याणी देवी उपकेंद्र का ब्रेकडाउन हो गया। इससे आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।बमरौली पावर हाउस में खराबी आने से दोपहर करीब साढ़े तीन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.