प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली को लेकर बाजार में लक्ष्मी-गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की मांग बढ़ने लगी है। इस बार कोलकाता से आने वाली मिट्टी की मूर्तियों के दाम बढ़ गए हैं। व्यापारी अरविंद यादव ने बताया कि बाजार में छोटी मूर्तियों से लेकर बड़ी और आकर्षक मूर्तियों तक की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू होकर करीब 10 हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि कोलकाता से आने वाली मूर्तियां गंगा जी की मिट्टी से तैयार की जाती हैं। यह विशेष मिट्टी हर जगह उपलब्ध नहीं होती। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां अपेक्षाकृत सस्ती होती हैं, लेकिन पूजा के लिए मिट्टी की मूर्तियों को ही उपयुक्त माना जाता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दिवाली पर सजे लखीमपुर के बाजार, खरीदारों की उमड़ी भी...