Prayagraj News: कोर्ट के आदेश पर महिला से मारपीट का केस
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: कटरा के बैंक रोड निवासी सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 10 अगस्त को वह घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थीं। पड़ोसी अंजना देवी और अनिल कुमार ने कैमरा लगाने का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की और धक्का दे दिया, जिस कारण गिरने से उनका बायां हाथ टूट गया। सीमा देवी के आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और आरोपी लगातार धमकी देते रहे। मजबूर होकर उन्हें कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। अदालत के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.