प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कभी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी रहे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की तस्वीर आज बदहाली की कहानी बयां कर रही है। यहां न तो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए कोच हैं और न ही अभ्यास लायक मैदान। मैदान में उगी घनी घास के कारण खिलाड़ी फर्श पर अभ्यास करने को मजबूर हैं। चार महीने से प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने से खिलाड़ियों का उत्साह लगभग समाप्त हो गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की टीम सोमवार को स्टेडियम पहुंची तो वहां सिर्फ दो छोटे खिलाड़ी फर्श पर हॉकी स्टिक के साथ अभ्यास करते मिले। खिलाड़ियों ने बताया कि अप्रैल से हॉकी प्रशिक्षक नहीं हैं और मैदान में घास इतनी बढ़ चुकी है कि वहां अभ्यास करना संभव नहीं है। मजबूरी में फर्श पर ही अभ्यास करना पड़ रहा है। एक खिलाड़ी ने ब...