प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रीतमनगर में कोचिंग से पढ़कर बाहर निकल रहे 12वीं कक्षा के एक छात्र पर 10 से 12 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट में छात्र लहूलुहान हो गया। पीड़ित के अधिवक्ता पिता की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सिविल लाइन्स स्थित म्योर रोड निवासी अधिवक्ता लालजी कैथवास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कुशाग्र कैथवास 12वीं का छात्र है। वह धूमनगंज के प्रीतमनगर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाता है। तहरीर के अनुसार, 13 नवंबर की शाम करीब सात बजे कुशाग्र रोज की तरह कोचिंग से बाहर निकला था। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे 10-12 लड़कों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू...