प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में बुधवार को डीएनबी कोर्स, पुस्तकालय और आयुष्मान वार्ड का शुभारंभ हुआ। वार्ड का उद्घाटन अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस दुबे और आर्थो विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। तीनों सुविधाओं के शुरू होने के एक तरफ जहां अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टर मिल सकेंगे वहीं आयुष्मान के मरीजों का निर्धारित वार्ड में ही इलाज हो सकेगा। डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पाठयक्रम के तहत टीबी एवं चेस्ट विभाग में दो सीट पर प्रवेश होगा। नीट-पीजी के बाद चयनित एमबीबीएस डॉक्टर तीन साल तक अस्पताल में पढ़ाई के साथ मरीजों का उपचार भी करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से डीएनबी, एमडी व एमएस के समकक्ष मान्य है। अस्पताल की ओर से ड...