प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: इलाहाबाद संग्रहालय के एके कुमारास्वामी प्रदर्शनी कक्ष में मंगलवार को मानसून मूड-नेचर कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय जैतली ने 12 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संग्रहालय के निदेशक व कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व पौधा भेंटकर उनका स्वागत व सम्मान किया। प्रदर्शनी में शहर के 52 वरिष्ठ, उदीयमान व जूनियर कलाकारों की 150 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। कलाकारों ने जलरंग, एक्रेलिक व तैल चित्रण के माध्यमों में बादल, वर्षा, जल, समुद्र की लहरें और मानसून के हर मूड को खूबसूरती के साथ कैनवास पर उकेरा। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कलाकारों ने प्रत्येक चित्र में विष...