प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: ईसीसी के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्तन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव, उपचार और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एएस मोजेज ने कहा कि समाज में महिलाओं का विशेष स्थान है। विशेषज्ञ वक्ता कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल की डॉ. सोनिया तिवारी ने बताया कि समय पर पहचान और इलाज से कैंसर को ठीक किया जा सकता है। अधिवक्ता रोशनी शुक्ला ने महिलाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी। प्रो. आशिमा घोष ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता को महिला सशक्तीकरण का आधार बताया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 74 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...