प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: न्यू कैंट स्थित कैंट हाई स्कूल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, धागों और आकर्षक सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर एवं मनमोहक राखियां तैयार कीं। बच्चों की बनाई राखियों में उनकी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच साफ नजर आई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ ही भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कैन्ट हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व यह भी पढ़ें-...