प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: कैंट हाई स्कूल, न्यू कैंट में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। बाल कृष्ण एवं राधा वेशभूषा प्रतियोगिता तथा श्रीकृष्ण-राधा नृत्य प्रस्तुति का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा, बलराम और माता यशोदा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। नन्हें कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, प्रेम, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रिंसिपल मो. अंसार ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भा...