प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कैंटीन में एक्सपायरी डेट का दूध इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को हंगामा किया। छात्रों का दावा है कि कैंटीन में रखे सामान की जांच के दौरान सैकड़ों पैकेट दूध खराब मिले। छात्रों ने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया। छात्रों ने मामले को लेकर छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि कैंटीन को तत्काल सील किया जाए और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त किया जाए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। छात्रनेता अनुराग यादव ने आरोप लगाया कि कैंटीन में एक्सपायरी डेट के सामान का इस्तेमाल और बिक्री लगातार की जा...