प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: केपी इंटर कॉलेज के छात्र हर्षित वर्मा और उमाशंकर पाल का स्पोर्ट्स कॉलेज (हॉकी) में चयन हुआ है। विद्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने दोनों चयनित छात्रों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। खेल शिक्षक उमेश खरे, संदीप कुमार, डॉ. संजय श्रीवास्तव, शुभम पांडेय, सोनी, प्रीति, सनी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...