Prayagraj News: कुत्तों को बिस्कुट खिलाने के विवाद में मारपीट
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: गोविंदपुर में आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिलाने को लेकर हुए विवाद में चिल्ला निवासी शिवराम उर्फ पप्पू मिस्त्री से मारपीट की गई। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जुलाई की रात वह छोटा पार्क के पास कुत्तों को बिस्कुट खिला रहे थे। एक महिला ने उन्हें रोका और गालीगलौज करते हुए थप्पड़ मार दिए। कुछ देर बाद महिला का बेटा रॉड लेकर पहुंचा और हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष घर पहुंचा और उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ भी मारपीट कर धमकी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला का पड़ोसन पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.