प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कीडगंज में दो दिवसीय दधिकांदो मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात प्रतिबंध लागू किया है। 25 सितंबर की शाम चार बजे से 27 सितंबर की सुबह मेला समाप्त होने तक मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।बैरहना चौराहा, निरंकारी भवन चौराहा, बाई का बाग चौराहा, कोठा पार्चा डॉट पुल चौराहा, सत्तीचौरा चौराहा, भार्गव पुलिस बूथ, लाउदर पंचकोशी चौराहा, पुराना यमुना पुल, मिंटो पार्क तिराहा, एडीसी चौराहा और बारह खंभा तिराहे से कीडगंज मेला क्षेत्र की ओर दोपहिया व चारपहिया समेत ट्रक, टैंकर और ट्रैक्टर-ट्राली जैसे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं...